सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan

UP Big News: शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक, योगी बोले- होली से पहले वेतन दें; रिंकू सिंह के पिता का निधन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
दिल्ली के पूर्व मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए 'नैतिक मृत्युदंड'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोप मुक्त करार दिए जाने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड करार दिया है। उन्होंने भाजपा को कपटजीवी करार दिया है।

उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने दिए निर्देश, सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें, तीन मार्च को भी छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समयसीमा का कड़ाई से पालन करें।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
पिता की अंतिम यात्रा में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

रिंकू सिंह के पिता का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा। परिजन ओजोन सिटी आवास पर शोक में डूबे। मिलने जुलने वाले और रिंकू के प्रशंसक उनके पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। रिंकू सिंह के पिता खानचंद पंचतत्व में विलीन हो गए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

अविमुक्तेश्वरानंद केस में कोर्ट का फैसला सुरक्षित, अगले आदेश तक गिरफ्तारी पर रोक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट ने जब फैसला  दिया तो अदालत में तालियां बजने लगीं। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी - फोटो : विभाग

सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2027 फरवरी तक रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब वह 28 फरवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है। आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी के प्रशासनिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल शराब घोटाले में आरोप मुक्त, आप सांसद संजय सिंह बोले- देश से माफी मांगें पीएम नरेंद्र मोदी

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोप मुक्त करार दिए जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आज अदालत ने अपने फैसले में कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता ईमानदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश के सबसे ईमानदार दल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा और आज यह षड्यंत्र नाकाम हो गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
गांव पीकी में पंचायत। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में 11 परिवारों ने की धर्मवापसी, महिला की मौत पर श्मशान में अंतिम संस्कार से रोकने पर फैसला

थाना कोतवाली देहात के गांव पीकी में हिंदू से ईसाई बने परिवार की महिला की मौत के बाद श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने से रोक दिया गया। गांव में बैठी पंचायत में 11 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की, इसके बाद ही महिला के शव का अंतिम संस्कार होने दिया गया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति रही। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Yadav says this is 'moral death penalty'; Rinku Singh's father passes away; Yogi Adityan
सुबह पुलिस ने कराया पेंट। - फोटो : अमर उजाला

'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है', एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर हिंदू रक्षा दल के लोगों ने लिखा, रिपोर्ट

सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर बृहस्पतिवार रात हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने 'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है' लिख दिया। सुबह पुलिस को खबर लगी तो आनन फानन में इस पर पेंट कराया गया। एनएचएआई के कर्मचारी की तरफ से पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed