UP Big News: सीएम योगी ने लगाई चाइनीज मांझे पर रोक, 100 साल की उम्र में बाइज्जत बरी; 33 करोड़ की ज्वैलरी पकड़ी
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में फंसकर एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
संभल में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 33 करोड़ की अघोषित ज्वैलरी पकड़ी
सोना और चांदी के दामों में तेजी के बीच कर चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संभल जिले में एक ज्वैलर के यहां छापा मारकर करीब 33 करोड़ रुपये की अघोषित सोना, चांदी और हीरे की ज्वैलरी बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान ज्वैलर ने मौके पर ही 1.20 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में जमा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
100 साल की उम्र में बाइज्जत बरी, 42 साल पुराने कत्ल के मामले में कोर्ट का फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर हो तो दशकों की देरी के बाद उसे सजा देना न्याय को एक निरर्थक अनुष्ठान में बदलने जैसा है। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने 42 साल पुराने हत्या के मामले में 100 साल की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग को बरी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
रिंकू और सपा सांसद प्रिया की कब होगी शादी?; क्रिकेटर के बड़े भाई ने दिया ये अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है। लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद व विधायक शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने का दिया संकेत
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे नेता जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर जीते हैं। अपने व्यक्तिगत जनाधार वाले नेता ब्रजभूषण सिंह और राजा भैया ने जरूर आवाज उठाई है। अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा को ईस्ट इंडिया कंपनी बताया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी विरोध किया। पढ़ें पूरी खबर
गुमशुदा लोगों की तलाश में नाकामी पर हाईकोर्ट सख्त
उत्तर प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश मामले में अफसरों के सुस्त रवैए पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए ब्योरे को देखकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से निजी हलफनामे पर जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर
बदायूं में दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा इंजीनियर दूल्हा
बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सुंदर नगर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय कौतूहल और उत्साह का माहौल बन गया, जब ग्रेटर नोएडा से दुल्हन को लेकर दूल्हा हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हेलीपैड के आसपास जमा हो गई। हर कोई हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए आतुर नजर आया। पढ़ें पूरी खबर
