सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;

UP Big News: योगी का तोहफा, फर्जी IAS ने की 25 शादियां, पेट्रोल-डीजल खत्म की अफवाह; गैस बुकिंग में बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के मामले में पिछले दिनों सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित कर लिया था।


बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरि समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखते हुए यह निर्णय सुनाया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI Photos

रामनवमी पर दो दिन का अवकाश; अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित

रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। हर साल इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या में पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

अयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जबकि जहां आपूर्ति हो रही है वहां भी 100 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को केवल नकद में ईंधन मिल रहा है, जिससे परेशानी कई गुना बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
देश में LPG की कोई कमी नहीं- सरकार - फोटो : ANI

गैस बुकिंग से जुड़ी बड़ी खबर, 35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर; फिर आया नया अपडेट

हाल ही में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है और जो मौजूदा व्यवस्था लागू है, वही जारी रहेगी। सरकार ने इन भ्रामक दावों का खंडन करते हुए नागरिकों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार

31 मार्च से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे सफर होगा महंगा

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हलके व भारी वाहनों को अब बढ़ा टोल शुल्क देना होगा। एनएचएआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी। टोल की दरों में कुल मिलाकर पांच रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि हुई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- यूजीसी मुसलमानों को मंजूर नहीं; देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एक तरह से सीधे तौर पर शरीयत में हस्तक्षेप है, ये मुसलमानों को मंजूर नहीं। मौलाना ने कहा कि गुजरात सरकार ने विधानसभा में यूसीसी बिल पारित किया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
Fake IAS Officer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

25 शादियां और फेक इंटरव्यू, खुद का घर बदहाल, कार पर 'भारत सरकार' लिखवा दिखाता था भौकाल

खुद को आईएएस बताकर कैंट थाना क्षेत्र की युवती से शादी रचाने वाले प्रीतम निषाद को पुलिस ने मंगलवार को जालौन जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसपर कई शादियां रचाकर लड़की पक्ष से रुपये ऐंठने के आरोप हैं। गोरखपुर की युवती के परिजनों से भी उसने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Fake IAS Officer Marries 25 Times; Rumors of Petrol-Diesel Shortage; Major Update on Gas Booking;
अनुज चौधरी तत्कालीन डीएसपी संभल। - फोटो : अमर उजाला

डीएसपी अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश पर रोक की अवधि बढ़ी

इलाहाबाद हाईकोर्ट से संभल हिंसा मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। उनके खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत (सीजेएम कोर्ट) के एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को फिलहाल अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह आदेश समित गोपाल की एकल पीठ ने दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed