फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their

UP Big News: एप्पल मैनेजर हत्याकांड में बड़ा फैसला, अखिलेश ने दिखाया वीडियो; नौ साल बाद मां से मिला बेटा

Thu, 17 Sep 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 17 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
विवेक तिवारी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

एप्पल मैनेजर हत्याकांड, एक सिपाही गैर इरादतन हत्या का दोषी, दूसरा बरी

आठ साल पुराने एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। दोषी प्रशांत की सजा पर अदालत 21 सितंबर को फैसला सुनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने एक्सप्रेसवे का दिखाया वीडियो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे की हालत को लेकर कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा बाद में होता है गिरना पहले शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और उसका मेंटीनेंस अभी भी जारी है। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
नौ साल बाद मिले मां-बेटे। - फोटो : amar ujala

नौ साल बाद मां से मिला बेटा, थाने में छलके आंसू

नौ साल पहले घर से लापता हुई मां बुधवार को अचानक सामने आई तो बेटे की आंखों से आंसू छलक पड़े। हजरतगंज थाने में मां-बेटे एक-दूसरे को देखते ही गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। गुजरात के सूरत के फूलपाड़ा निवासी 55 वर्षीय रतन बेन जी तीन दिन पहले हजरतगंज के बालू अड्डे पर अकेली घूमती मिली थीं। लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने उनके लिए खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था की। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख और समृद्धि का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News  Major verdict in the Apple manager murder case; Akhilesh shares a video; sons divide their
रामघाट-नयागांव मार्ग पर बना पुल बहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुल बाढ़ में बहा, फिर भी गूगल दिखा रहा रास्ता

चित्रकूट के मंदाकिनी की भीषण बाढ़ में रामघाट से नयागांव होते हुए हनुमान धारा जाने वाले मार्ग पर बना पुल बह गया, लेकिन गूगल मैप पर अब भी यही रास्ता चालू दिखाई दे रहा है। ऐसे में दूसरे शहरों व राज्यों से आने वाले अनजान बाइक व कार सवार मोबाइल में बताए रास्ते पर चलते हुए टूटे पुल तक पहुंच रहे हैं। मौके पर रास्ता बंद देखकर उन्हें लौटना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed