सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;

UP Big News: वृंदावन में विराट-अनुष्का, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती; सीएम योगी का बड़ा एलान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 02 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।



UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीएम योगी बोले- फाजिल नगर का बदलेगा नाम 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 278 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने तमकुही राज और पावा नगर की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा है। यह स्थान भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा हुआ है। यह भूमि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से भी संबंधित है। कुशीनगर ऐसी समृद्ध और गौरवशाली विरासत का साक्षी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी कप्तानी और बेहतरीन खेल के दम पर आईपीएल 2026 का खिताब जिताने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद इस स्टार कपल ने किसी भव्य पार्टी में जाने के बजाय अध्यात्म की राह चुनी। दोनों ने वृंदावन में विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
court - फोटो : adobestock

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन जून को मांगा जवाब

प्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें इनमें प्रशासक नियुक्त करने के राज्य सरकार के आदेश को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने मामले में 3 जून को सरकारी वकील को सरकार से जानकारी लेकर पक्ष पेश  करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
प्रतीक की बेटी ने बनवाया टैटू। - फोटो : इंस्ट्राग्राम

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर गुदवाया टैटू, बोली- पापा हमेशा मेरे साथ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा ने हाथ पर टैटू गुदवाया है, पद्मजा ने अपने पिता की याद को खास अंदाज में संजोया है, जिसमें प्रतीक को गले लगाए हुए तस्वीर गुदवाई है। इसमें प्रतीक बेटी पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- 'चुनावी खर्चों के लिए बिजली महंगी कर रही सरकार'

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली के बिल के नाम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के तिकड़मी खर्चों की व्यवस्था के लिए सरचार्ज (अधिभार) लगा रही है। भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है। भाजपा की सरकार हर दिन महंगाई बढ़ा रही है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। भाजपा गरीब, किसान विरोधी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी, तभी महंगाई से निजात मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Virat and Anushka in Vrindavan; Challenge to the appointment of Gram Pradhans as administrators;
सूर्या हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

असद के एनकाउंटर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब वह हिंदू राष्ट्र बनाने, सनातनियों को जगाने और धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधने का काम करेंगे। गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। वह सोमवार को छतरपुर जाते समय रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed