सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP core committee meeting held in presence of both deputy CMs, CM Yogi could not attend; this decision wa

यूपी: दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, सीएम योगी नहीं हो सके शामिल; हुआ ये फैसला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP meeting: बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर व्यापक मंथन हुआ और बोर्ड, आयोग और निगमों के खाली पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के समायोजन पर चर्चा की गई।

UP: BJP core committee meeting held in presence of both deputy CMs, CM Yogi could not attend; this decision wa
लखनऊ में हुई कोर कमेटी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 क्षेत्रवार जिला कमेटियों के गठन को लेकर बैठकों के बीच भाजपा ने अब प्रदेश कमेटी के गठन और निगम, आयोग और बोर्डों में पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोनयन की कवायद शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई, जिसमें इन दोनों विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई। चर्चा में प्रदेश कमेटी में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्षों और मीडिया टीम समेत सभी मोर्चों और प्रकोष्ट के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रस्तावित नामों पर चर्चा की गई। हालांकि इन नामों पर अंतिम मुहर अब दिल्ली की बैठक में होगी।

Trending Videos


पाठक के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक संगठन और मनोयन पर गहन मंथन किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी संघ के साथ ही इन मुद्दों पर सीएम के साथ बैठक हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में चर्चा हुई कि जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसलिए अब प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन का काम भी जल्द पूरा करके चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाए। बैठक ने नेताओं का सुझाव था कि जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिल पा रहा है या जिन्हे संगठन से हटाया जाना है, उन्हे निगम, बोर्ड और आयोगों में समायोजित किया जाना चाहिए। इसपर सभी नेताओं ने सहमति दी है। सूत्र बताते हैं कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होनी थी। हालांकि, मुख्यमंत्री के शहर से बाहर होने की वजह से यह बैठक उनके आवास पर नहीं हो सकी तो इसका स्थान ब्रजेश पाठक का आवास तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर व्यापक मंथन हुआ और बोर्ड, आयोग और निगमों के खाली पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के समायोजन पर चर्चा की गई। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फोन से सीएम को भी बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूरी सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। चूंकि इस समय संसद सत्र चल रहा है, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में ही रहेंगे। इसलिए माना जा रहा है कि दो-तीन के भीतर दिल्ली में भी संगठन के प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन और मनोनयन संबंधी मुद्दों पर बैठक करके सभी प्रस्तावित नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद सूची जारी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि ये सूची जल्द ही जारी करने की तैयारी है।

बैठक के बाद दी गई जानकारी

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्विटर पर फोटो जारी करते हुए कहा कि बैठक में प्रदेश के विकास एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पुर सार्थक चर्चा हुई। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक्स पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की बात लिखी है। हालांकि बाद में केशव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2027 में भाजपा की फिर से सरकार बनाने और सपा को सैफई भेजने की रणनीति पर चर्चा हुई है। जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स के जरिए इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा कि इस मौके पर जनकल्याण, प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। तीनों नेताओं ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर बैठक की फोटो भी पोस्ट की है।

सीएम के बाहर होने पर टली बैठक
सूत्रों के मुताबिक पहले प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पांच कालीदास मार्ग स्थित आवास पर होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के नोएडा के दौरा से लौटने में देरी की वजह से यह बैठक डिप्टी ब्रजेश पाठक पर की आपस में रायशुमारी की गई, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को रात में ही दिल्ली लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed