सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP gears up for election preparations, announces executive committees for 12 of the 15 districts in the A

यूपी: चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, अवध क्षेत्र के 15 जिलों में से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

UP BJP organization: यूपी में चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का काम शुरू कर चुकी है। इसके लिए जिलावार कार्यकारिणी बनाई जा रही हैं। 

UP: BJP gears up for election preparations, announces executive committees for 12 of the 15 districts in the A
यूपी भाजपा संगठन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश में भाजपा के सांगठनिक ढांचे के दुरुस्त करने की कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पहले चरण में करीब छह साल बाद जिला कार्यकारिणी के गठन की कार्यवाही अब समाप्त होने वाली है। इसे लेकर कई दौर की बैठकों में अब तक प्रदेश भाजपा संगठन ने 6 में से पांच क्षेत्रीय सांगठनिक क्षेत्रों में आने वाले 82 जिलों की कार्यकारिणी के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को अवध क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों के कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो कर दी गई है। अब सिर्फ गोरखपुर क्षेत्र के जिलों की बैठक शेष रह गई है। जल्द ही इस क्षेत्र की भी बैठक होगी।

Trending Videos


बता दें कि भाजपा के 98 सांगठनिक जिलों में से 94 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। इन जिलों की कार्यकारिणी गठित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पिछले तीन दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं। जिसमें 2019 के बाद जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन करने का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार को भी भाजपा मुख्यालय में अवध क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों के कार्यकारिणी के गठन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और नियुक्ति पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इसके बाद शाम को 15 में से 12 जिला कार्यकारिणी की सूची जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को काशी और कानपुर क्षेत्र की समितियों के गठन पर विचार-विमर्श हुआ था। पार्टी ने जिला समितियां तय करने के लिए पहले हर जिले में पर्यवेक्षक तैनात किए थे। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिला अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद करके रिपोर्ट तैयार की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब जिला कार्यकारिणी की गठन किया जा रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने जिलावार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों व पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया। इस दौरान संगठन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने व समर्पित, अनुशासित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।

82 जिलों की कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा
तीन दिन की बैठकों में 98 में से पांच क्षेत्र में माने वाले 82 जिलों के कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा हो गया है। इनमें से 69 जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है, जबकि 13 जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने की कार्यवाही भी एक-दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। क्षेत्रवार जिलों के लिहाज से देखें तो ब्रज क्षेत्र के 19 में से 13, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 में से 17, काशी क्षेत्र के 16 में से 12, पश्चिम क्षेत्र के 19 में से 15 और अवध क्षेत्र के 15 में से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित भी कर दी गई है। शेष जिलों में भी एक-दो दिन के भीतर कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों की बैठक अभी नहीं हुई है।
 

राजधानी में जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

 भाजपा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी रविवार रात घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या की ओर सूची जारी कर दी गई। जिसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री सहित 35 पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष की ओर से जारी सूची के तहत जिला उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार वर्मा, अरविंद यादव, कृष्ण कांत अवस्थी, हंशराज लोधी,अनिल सिंह चौहान, शिव दर्शन यादव, प्रतिभा वर्मा व हंशराज रावत को मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद पर धीरेंद्र पांडेय धीरू, अंकित गुप्ता व गौरव सिंह चौहान को मनोनीत किया गया है। मंत्री पद पर राजू कश्यप, धीरेंद्र मौर्य, विवेक सिंह, संजीव मिश्रा, मुकेश शर्मा,श्याम प्यारी लोधी, प्रतिमा सिंह व कामता प्रसाद रावत को मनोनीत किया गया है। 

कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र ्रप्रकाश अवस्थी (अखिलेश), सह कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक राजपूत, ज्ञानेंद्र सिंह पप्पन व अमित तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय मंत्री रविराज लोधी और सह कार्यालय मंत्री संजेश सिंह व अमरेंद्र भारद्वाज को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय को व सह मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा और आशीष कनौजिया को बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक रवि द्विवेदी को और सह संयोजक अजीत यादव व निर्मल सिंह को बनाया गया है। आई संयोजक राजकुमार रोहित को और सह आईटी संयोजक विपिन सक्सेना व अमित कश्यप को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed