फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Block Pramukhs' tenure ends on July 19; administrators to be appointed.

UP: ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त, बनेंगे प्रशासक, रविवार को जारी हो सकता है आदेश

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
सार

कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त करेगी। रविवार को इसका आदेश जारी हो सकता है।

विज्ञापन
UP: Block Pramukhs' tenure ends on July 19; administrators to be appointed.
रविवार को आदेश जारी कर सकती है सरकार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त करेगी। रविवार को इसका आदेश जारी हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासक नियुक्त किए जाने से क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर फंसाया, फिर 68 लाख ठगे, नाइजीरियन तस्कर 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी में नमाज: महंत राजूदास बोले- सीएम योगी का दावा सही, हनुमान जी की कसम खाकर सच बोलें बृजभूषण


जल्द इससे संबंधित आदेश जारी किया जाएगा। इससे पहले ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने पर भी उन्हें प्रशासक बनाया गया था। अब ब्लॉक प्रमुखों के मामले में भी यही व्यवस्था लागू की जा रही है। नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख ही प्रशासक के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed