सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP changes strategy for assembly elections, announces 100 candidates by July; tickets will be decided thi

यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने बदली रणनीति, जुलाई तक 100 प्रत्याशी तय करने की घोषणा; ऐसे तय होगा टिकट

अशोक मिश्र, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Mayawati: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। पार्टी जुलाई तक 100 प्रत्याशी घोषित कर देगी। 

UP: BSP changes strategy for assembly elections, announces 100 candidates by July; tickets will be decided thi
बसपा ने शुरू की चुनावी तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की रफ्तार तेज कर दी है। बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जुलाई के अंत तक 100 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने हैं। बसपा एकमात्र पार्टी है जिसने चुनाव के करीब 10 माह पूर्व ही प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए थे और अब तक करीब 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति दी जा चुकी है।



बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर संभावित उम्मीदवारों से अपने जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करने को कहा गया है। इसकी सफलता ही उनकी टिकट के दावे को पुख्ता करेगी। इन सम्मेलनों में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। कई जिलों में जनसभाओं का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। इसकी शुरुआत अयोध्या और अकबरपुर से होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जनसभाओं को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे। मायावती खुद भी रोजाना कई नेताओं से मिलकर उन्हें पार्टी में शामिल करा रही हैं। खासकर भाजपा और सपा के असंतुष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल करने के साथ चुनाव में उनकी उम्मीदवारी तय करने का आश्वासन दिया जा रहा है। पार्टी छोटे दलों पर भी फोकस कर रही है और उनका विलय करने की जगह उनके प्रमुख नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed