सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BSP stands firm on its stance regarding women's reservation; Mayawati states, "We have no int

UP: महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करना

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण पर पार्टी का रुख पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भ्रमित न होने की सलाह दी। साथ ही धरना-प्रदर्शन से दूर रहने और संगठन मजबूत कर चुनाव तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।

UP BSP stands firm on its stance regarding women's reservation; Mayawati states, "We have no int
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण के समर्थन के मामले में पार्टी का स्टैंड 15 अप्रैल वाला ही है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पार्टी की बैठकों में इस बारे में बताना है ताकि इस मुद्दे पर पार्टी के लोग गुमराह न हो सकें। उन्होंने आगाह किया कि पार्टी के अनुशासन के मुताबिक, इस मुद्दे पर कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना है।

Trending Videos


बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को दिल्ली जाने से पहले सोशल मीडिया पर सभी जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए जारी अपने संदेश में कहा कि बीती 31 मार्च को लखनऊ में हुई यूपी की प्रदेश स्तरीय बैठक में पार्टी संगठन तैयार करने, कैडर के जरिये पार्टी का जनाधार बढ़ाने, आर्थिक मजबूती देने तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित जो दिशा-निर्देश दिए गए थे, उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करते रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर बैठकों में यूपी में बसपा के नेतृत्व में रही सरकार में प्रदेश के विकास व जनहित आदि में किए कार्यों के बारे में जरूर बताना है। यह भी बताना है कि यूपी में अब तक जितने भी एक्सप्रेसवे तथा नोएडा में एयरपोर्ट बना है, उसकी योजना बसपा सरकार में ही बनी थी। ऐसे अनेकों और भी जनहित के कार्य किए गए थे। तमाम काम पूरे हो जाते यदि उस समय केंद्र की कांग्रेस सरकार बसपा के प्रति अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते रुकावटें पैदा नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed