UP: लखनऊ में कारोबारी से ठगे 1.15 करोड़ रुपये, एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का दिया झांसा
लखनऊ में एक कारोबारी से एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 1.15 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने भारी मुनाफे का लालच दिया और रकम परिवार वालों के खातों में मंगवाई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णानगर के पूरन नगर निवासी कारोबारी राजेंद्र सिंह चौहान को परिचित ने एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। फिर उनके 1.15 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
राजेंद्र ने बताया कि वर्ष 2019 में उनका परिचय हिमांशु गिहर से हुआ था। बातचीत और व्यहवार बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें एसआईपी में निवेश कर हर माह दस गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया। लालच में आए पीड़ित ने वर्ष 2021 से 23 के बीच 50 लाख निवेश कर दिए। मगर मुनाफा नहीं मिला।
विरोध पर आरोपी ने एसआईपी में घाटा होने की बात कहते हुए दोबारा क्रिप्टो में निवेश करने की बात कही। ठग ने कहा कि क्रिप्टो में निवेश करने पर पहले के डूबे 50 लाख रुपये भी रिकवर करा देगा।
राजेंद्र ने बताया कि अपनी डूबी रकम पाने के लिए उन्होंने वर्ष 2023 से 25 के बीच इस बार 65 लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर न तो पहली डूबी रकम रिकवर हुई और न कोई मुनाफा मिला। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी अप्रैल 2026 तक टरकाता रहा, फिर धमकाना शुरू कर दिया।
घरवालों के खातों के जरिये निवेश कराई थी रकम
पीड़ित का कहना है कि ठग ने 1.15 करोड़ रुपये खुद न लेकर अपने घरवालों के बैंक खातों में लिए थे। फिर रकम निवेश कराई थी। इतना ही नहीं जिस एप के जरिये उसने रकम निवेश कराई थी उसमें भी अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर लगाया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X