Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet meeting: 24 proposals, including a semiconductor policy and the expansion of Jewar Airport

यूपी कैबिनेट बैठक: सेमी कंडक्टर नीति और जेवर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण सहित 24 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Wed, 18 Nov 2026 12:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 24 प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लग सकती है। योगी सरकार सेमीकंडक्टर नीति, जेवर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण ओर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित 24 प्रस्तावों को पास कर सकती है।

विज्ञापन
UP Cabinet meeting: 24 proposals, including a semiconductor policy and the expansion of Jewar Airport
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार की बुधवार शाम को होने वाली बैठक में सेमीकंडक्टर नीति, जेवर एयरपोर्ट विस्तारीकरण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सुरक्षा समेत 24 प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी कार्यसूची के अनुसार इस बैठक में सेमीकंडक्टर और आईटी सेक्टर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, स्वास्थ्य और चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में बड़े फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर और आईटी सेक्टर: उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024 के तहत 'इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड' को वित्तीय सहायता देने के लिए 145.71 करोड़ रुपये यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन को ट्रांसफर करने और आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में 'डीप टेक यू-हब' के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन और अवस्थापना: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के स्टेज-2/फेज-1 विस्तारीकरण के लिए विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (उड़ान) के तहत एमओयू पर मुहर लग सकती है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 4.19 एकड़ नॉन-जेडए भूमि गृह मंत्रालय को निःशुल्क पट्टे पर दिए जाने का प्रस्ताव शामिल है।  
स्वास्थ्य और चिकित्सा: एम्बुलेंस सेवा '102' और आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवा '108' के तृतीय चरण के संचालन के लिए नए ऑपरेटरों के चयन पर विचार होगा।


अन्य बड़े फैसले: बाराबंकी में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर की स्थापना, बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र (पीपीपी मोड) का विकास और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष नियमावली-2026 के प्रख्यापन जैसे कुल 24 महत्वपूर्ण मद बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed