सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Honors 45 Scientists at Agricultural Science Congress; Deliberations Held on Innovation and Technology

UP: कृषि विज्ञान कांग्रेस में सीएम ने 45 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, नवाचार और तकनीक पर हुआ मंथन

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Apr 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक व नवाचार पर विचार-विमर्श भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कई किताबों का विमोचन भी किया।

UP: CM Honors 45 Scientists at Agricultural Science Congress; Deliberations Held on Innovation and Technology
सीएम योगी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सीएम ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26 के अंतर्गत 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। वहीं 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान अकादमी के 30 वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक व नवाचार पर विचार-विमर्श भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कई किताबों का विमोचन भी किया।

Trending Videos

विभिन्न पुरस्कार वर्गों में चयनित वैज्ञानिक

लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार: डॉ. सत्य प्रकाश, शिक्षक व अध्यक्ष, सब्जी विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार

  • कृषि विज्ञान: डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, शिक्षक, आनुवंशिकी व पादप प्रजनन विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा, शिक्षक, सब्जी विज्ञान विभाग, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
  • पशुपालन, पशुचिकित्सा विज्ञान एवं मत्स्य विज्ञान: प्रो. अनिल कुमार गंगवार, अध्यक्ष, पशु शल्य चिकित्सा व विकिरण विज्ञान विभाग, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • जैव प्रौद्योगिकी: डॉ. वैशाली, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, कृषि जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
  • सामाजिक विज्ञान (कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, कृषि सांख्यिकी): डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, प्रभारी व विषय वस्तु विशेषज्ञ / शिक्षक, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, नगीना, बिजनौर

विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

डॉ. श्वेता, शिक्षिका, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर

युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

  • कृषि विज्ञान: डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, शिक्षक, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विभाग, वानिकी महाविद्यालय, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. मनीष पांडेय, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान विज्ञान), आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर, वाराणसी
  • पशुपालन, पशुचिकित्सा विज्ञान एवं मत्स्य विज्ञान: डॉ. प्रमिला उमराव, सहायक प्राध्यापक, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
  • जैव प्रौद्योगिकी: डॉ. विशाल चुग, सहायक प्राध्यापक, मौलिक एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, उद्यान महाविद्यालय, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
  • सामाजिक विज्ञान (कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सांख्यिकी): डॉ. रूपन रघुवंशी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाराबंकी

उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार

  • कृषि विज्ञान: डॉ. उत्कर्ष सिंह, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • सब्जी एवं उद्यान विज्ञान: डॉ. निमित सिंह, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • सामाजिक विज्ञान (कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, कृषि सांख्यिकी): डॉ. संदीप कुमार, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या

इन वैज्ञानिक, संस्थान व स्टार्टअप को भी मिला पुरस्कार

  • लैंडस्केप रीस्टोरेशन लीडरशिप अवॉर्ड: डॉ रमेश सिंह, थीम लीडर, इक्रीसेट, हैदराबाद को झांसी जिले के टहरौली क्लस्टर में उपकार के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए
  • उत्कृष्ट कृषि पुरस्कार विज्ञान संस्थान / कृषि विश्वविद्यालय पुरस्कार: रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी

यूपी एग्री स्टार्टअप पुरस्कार

  • ड्रोनटेक लैब, नोएडा
  • गरिमा डी-हाईड्रेटेड फूड एलएलपी, मेरठ
  • ग्रीनॉक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा
  • श्रीदेश आर्गेनिक फार्म, बागपत
  • वेलविद इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा

उत्कृष्टता प्रणामपत्र

हापुड़ के सुरेश कुमार गुप्ता को। इनकी 121 वर्ष पुरानी गोशाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed