{"_id":"6a1d1f9d2b682482c1080711","slug":"up-cm-yogi-releases-the-red-book-of-emergency-providing-information-on-what-to-do-in-an-emergency-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने किया 'द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी' किताब का विमोचन, आपातकाल में क्या करें, इसकी मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने किया 'द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी' किताब का विमोचन, आपातकाल में क्या करें, इसकी मिलेगी जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
The Red Book of Emergency: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता द्वारा लिखी गई किताब द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी का विमोचन किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया किताब का विमोचन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैक्टम फाउंडेशन की जन-जागरूकता पहल को बढ़ावा देने वाली “द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी – लाइफ सेविंग टिप्स” किताब के हिंदी संस्करण का विमोचन किया। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता द्वारा लिखित और डॉ. उत्सव आनंद मणि द्वारा सह-लिखित यह पुस्तक आम नागरिकों को चिकित्सा आपातकाल के समय गंभीर चेतावनी संकेतों की पहचान करने और सही समय पर उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने बताया कि अपने दो दशकों के अनुभव में उन्होंने ऐसे कई मरीज देखे जो सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके, क्योंकि उनके परिजन आपातकालीन लक्षणों को पहचान नहीं पाए या भ्रामक जानकारियों के चक्कर में पड़ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही सुझाव और मार्गदर्शन पर इस पुस्तक को सरल हिंदी भाषा में तैयार किया गया है ताकि यह समाज के हर वर्ग तक आसानी से पहुंच सके और लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो।
जयपी ब्रदर्स मेडिकल पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में वास्तविक जीवन की प्रेरक घटनाओं, मिथकों व तथ्यों के साथ-साथ हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दुर्घटना जैसी जानलेवा स्थितियों में अस्पताल पहुंचने से पहले किए जाने वाले जरूरी उपायों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos