फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said – a special package will be introduced for the upliftment of women, cheap restaurants will be

यूपी: सीएम योगी बोले- महिलाओं के उत्थान के लिए आएगा विशेष पैकेज, श्रमिकों के लिए खुलेंगे सस्ते भोजनालय

Tue, 03 Nov 2026 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Nov 2026 09:10 PM IST
सार

Special package for women: प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मान के साथ सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
UP: CM Yogi said – a special package will be introduced for the upliftment of women, cheap restaurants will be
सीएम योगी ने की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार जल्द विशेष पैकेज लेकर आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली का उपहार दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मान के साथ सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे। मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसान को अब गुड़-पानी के सहारे नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वह टोकन मनी देकर सम्मान के साथ दो रोटी और भरपेट भोजन कर सकेगा। श्रमिक अड्डों पर भी अन्नपूर्णा भोजनालय के माध्यम से सस्ते भोजन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन करोड़ किसानों के लिए भी पैकेज
योगी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में दो बार भारी बारिश, आंधी और तूफान से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दे रही है और उनके लिए अलग से राहत पैकेज भी लेकर आएगी। इस पैकेज से प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभांवित होंगे।

महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक विशेष पैकेज लेकर आएगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे मानसिक रूप से तैयार रहें और तय करें कि उन्हें कौन-सा काम शुरू करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं उद्योगों में नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, ग्राम चौकीदारों और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया गया है। अन्य वर्गों के मानदेय में वृद्धि की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
 
Trending Videos

प्रत्येक लाभार्थी को सरकार ने दिए 648.55 रुपये

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 983 रुपये 45 पैसे है। इसमें केंद्र सरकार 335 रुपये 40 पैसे की सब्सिडी देती है और लाभार्थी को 648 रुपये 55 पैसे अपनी जेब से देने पड़ते हैं। दीपावली के अवसर पर राज्य सरकार ने लाभार्थियों की ओर से यह राशि सीधे संबंधित गैस कंपनियों को उपलब्ध करा दी है। अब पात्र परिवार अपनी गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें इसके लिए अपनी ओर से कोई भुगतान नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे परिवारों की लगभग 650 रुपये की बचत होगी। इस बचत से गरीब परिवार दीपावली के लिए मिठाई और दीपक खरीद सकेंगे। इससे उनके घरों में त्योहार की खुशियां और रोशन होंगी। वहीं, 2014 से पहले रसोई गैस का कनेक्शन प्राप्त करना भी बड़ी चुनौती था। अब देश में 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर खुशहाल जीवन जीने की स्थिति में हैं।

2017 से पहले कर्फ्यू, आज बाजारों में रौनक
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के समय भी उत्सव का माहौल नहीं होता था। पर्व आने से पहले ही उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू और अराजकता शुरू हो जाती थी। आज दीपावली पर बाजारों की रौनक और चहल-पहल प्रदेश में आए बदलाव का प्रमाण है। अब कोई राह चलती बेटी या बहन से छेड़छाड़ करने, व्यापारी से जबरन वसूली करने या दंगा करने का साहस नहीं कर सकता।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य और रसद विभाग के मंत्री मनोज कुमार पांडे, विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, जय देवी और ओपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

उज्ज्वला लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक
सीएम ने प्रदेश के 1 करोड़ 89 लाख लाभार्थी परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी उपलब्ध कराने के महाअभियान का शुभारंभ किया। लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इनमें लाभार्थी शांति, स्वाति शर्मा, तबस्सुम जैदी, आशा गुप्ता, किरण, सबा, बबली रावत, कुशमा, मानसी और राबिया बानो शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed