{"_id":"6a74a9f8967543825e0e93fe","slug":"up-counselling-for-mbbs-in-state-medical-colleges-begins-friday-helpline-numbers-released-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS के लिए काउंसिलिंग शुक्रवार से, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS के लिए काउंसिलिंग शुक्रवार से, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
Thu, 06 Aug 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:06 PM IST
सार
MBBS Colleges: यूपी के एमबीबीएस और बीडीएस में सीटों के दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
MBBS SEAT IN UP
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग आज से शुरू हो जाएगी। सात अगस्त को दोपहर 12 बजे से 12 अगस्त को दोपहर दो बजे तक पंजीयन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र की 5350 और निजी क्षेत्र की 6700 सीटें हैं। इसी तरह बीडीएस की सरकारी क्षेत्र में 70 और निजी क्षेत्र में 2250 सीटें हैं। नीट यूजी 2026 में उत्तर प्रदेश के 3.56 लाख छात्रों ने पंजीयन किया था, जिसमें 3.28 लाख ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 1.70 लाख छात्र उतीर्ण हुए हैं। वर्ष 2025 की अपेक्षा वर्ष 2026 में करीब 1900 अतिरिक्त छात्रों ने पंजीयन किया, लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में करीब 15 हजार की कमी रही।
विज्ञापन
यही वजह है कि उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में वर्ष 2025 की अपेक्षा वर्ष 2026 में सिर्फ 86 छात्र अधिक हैं। इस वर्ष एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र में सीटें भी नहीं बढ़ी हैं। फिलहाल अब पहले चरण की आनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो रही है। पंजीयन के बाद उसी दिन से धरोहर राशि जमा की जा सकेगी। छात्र 12 अगस्त को दोपहर बाद पांच बजे तक धरोहर राशि जमा कर सकेंगे। इसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। फिर कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से लें सहायता
पंजीयन के वक्त किसी तरह की असुविधा होने पर डीजीएमई कार्यालय में बनाए गए हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 है।