फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyber fraud call center busted in Lucknow; 16 people, including 4 women, detained; they used to target A

यूपी: लखनऊ में साइबर फ्रॉड का कॉल सेंटर का खुलासा, 4 महिलाओं समेत 16 हिरासत में; अमेरिकन को फंसाते थे

Fri, 18 Sep 2026 05:15 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 18 Sep 2026 05:15 PM IST
सार

लखनऊ के अलीगंज में पुलिस ने कथित साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का खुलासा किया। यहां अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता के बहाने निशाना बनाकर निजी और वित्तीय जानकारी जुटाने का आरोप है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Cyber fraud call center busted in Lucknow; 16 people, including 4 women, detained; they used to target A
पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के अलीगंज में शुक्रवार को पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक कथित कॉल सेंटर का खुलासा किया। सेंटर में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी तकनीकी सहायता देने के बहाने अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे और उनकी निजी व वित्तीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पुलिस की मॉर्निंग गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अलीगंज थाना क्षेत्र के कपूरथला स्थित नॉवेल्टी सिनेमा के पास रिध्या प्लाजा में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही सेंटर में गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


 

 

हेल्पलाइन के जरिये जुड़ते थे अमेरिकी नागरिक

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सेंटर में काम करने वाले लोग अमेरिका के नागरिकों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर बातचीत करते थे। जब किसी अमेरिकी नागरिक को कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या आती थी तो वह हेल्पलाइन के जरिये संपर्क करता था। इसी दौरान लखनऊ के सेंटर में बैठे कर्मचारी कॉल अटेंड करते थे।



पुलिस के मुताबिक, आरोपी समस्या ठीक करने का झांसा देकर लोगों से उनके कंप्यूटर, निजी दस्तावेज और वित्तीय जानकारी से जुड़ी डिटेल हासिल करते थे। इसके बाद इसी जानकारी के आधार पर साइबर फ्रॉड और वित्तीय अपराध किए जाने का आरोप है।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। सेंटर के संचालन, ठगी की रकम, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेश में बैठे सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सेंटर से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed