{"_id":"69c01cf2826b1e38e407e2ae","slug":"up-deputy-cm-keshav-maurya-said-saving-water-is-our-collective-responsibility-make-it-a-habit-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- जल बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, इसे आदत में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- जल बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, इसे आदत में शामिल करें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Keshav Prasad Maurya: विश्व जल दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से जल बचाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है और इसके बिना जीना संभव नहीं है।
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
विश्व जल दिवस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से जल बचाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है और इसके बिना जीना संभव नहीं है, इसलिए इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पानी की अहमियत समझनी चाहिए और इसका बेवजह इस्तेमाल रोकना चाहिए। साथ ही वर्षा जल को बचाने और उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जोर दिया। मौर्य ने बताया कि गांवों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जल संरक्षण के लिए कई काम किए जा रहे हैं। इसमें तालाब, पोखर और नदियों को सुधारने का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में अमृत सरोवर जैसे काम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी बचाने को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं।
जल बचाने को आदत में लेकर आएं
सरकार द्वारा जल संरक्षण, जल संचयन एवं जल प्रबंधन के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना और जल संसाधनों का सतत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनसहभागिता को इन प्रयासों की सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सहभागी नहीं बनेगा, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जल के महत्व को समझें और अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की आदत अपनाएं।
Trending Videos