{"_id":"6af5614776cf542b5d07a94e","slug":"up-deputy-cm-says-sp-will-be-restricted-to-five-percent-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिप्टी सीएम बोले- पांच प्रतिशत पर रह जाएगी सपा, भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डिप्टी सीएम बोले- पांच प्रतिशत पर रह जाएगी सपा, भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार
Thu, 12 Nov 2026 12:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:18 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा को वास्तविकता का अंदाजा भी नहीं है। सपा यूपी चुनाव में पांच प्रतिशत पर ही सीमित रह जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा को ये पता ही नहीं है कि भाजपा यूपी में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी सिर्फ पांच प्रतिशत पर ही सीमित रह जाएगी।
उप मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष के बयान पर पर जवाब दे रहे थे। अखिलेश यादव ने मीडिया में दिए गए एक बयान में कहा था कि यूपी में 2027 का चुनाव 80-20 का नहीं बल्कि 95-5 प्रतिशत का होने वाला है। इस बार के चुनाव में भाजपा का पता भी नहीं चलेगा जिस पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ये दिया था बयान
अखिलेश यादव बुधवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला अब 80 बनाम 20 का नहीं, बल्कि 95 बनाम 5 का होगा। भाजपा पीडीए से घबराई हुई है। प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी बदलाव चाहते हैं। सभी ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने और मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने की अपील की। रामलला के दर्शन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह अयोध्या जरूर जाएंगे। पहले दर्शन करेंगे और फिर आशीर्वाद लेंगे।

#WATCH | Lucknow | On Samajwadi Party (SP) national president Akhilesh Yadav's "95 vs 5" comment on political battle in the state, UP Deputy CM Brajesh Pathak says, "Samajwadi Party is not able to understand that BJP will come to power with a majority for the third time and Akhilesh Yadav will remain at 5 per cent."
— ANI (@ANI) November 12, 2026