सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct flight service from Lucknow to Srinagar to start, was stopped after Pahalgam attack

यूपी: लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा होगी फिर शुरू, पहलमाग हमले के बाद की गई थी बंद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucknow Srinagar Airlines:लखनऊ से दिल्ली के लिए इकलौती सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होगी। इसके लिए एयरलाइन सर्वे करा रही है।

UP: Direct flight service from Lucknow to Srinagar to start, was stopped after Pahalgam attack
बंद की गई विमान सेवा फिर होगी शुरू। - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होगी। इसके लिए एयरलाइन सर्वे करा रही है। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Trending Videos


यात्रियों की मांग पर गत वर्ष 30 मार्च को इंडिगो ने लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती बीस दिनों में विमान दोनों ओर से फुल रहा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई जो 180 से घटकर 35 पहुंच गई थी। घाटे के कारण इस विमान सेवा को छह मई 2025 को बंद कर दिया गया था। यह सेवा सिर्फ 35 दिन ही चल पाई थी।

इसके बाद से लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की निर्भरता कनेक्टिंग उड़ानों पर बढ़ गई। लखनऊ से श्रीनगर जाने के लिए अब दिल्ली होकर जाना पड़ता है जिससे यात्रा में अधिक धन-समय खर्च होता है। सूत्र बताते हैं कि फिर से इस सेवा को शुरू करने के लिए सर्वे चल रहा है। एक से डेढ़ महीने में विमान सेवा दोबारा शुरू हो सकती है। इससे गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घूमने की योजना बना रहे लोगों बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed