{"_id":"6a58e53f63bf311aff011610","slug":"up-direct-flights-from-lucknow-to-abu-dhabi-launched-air-india-express-will-provide-services-know-the-timin-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ से अबूधाबी के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा, एयर इंडिया एक्सप्रेस देगा सेवाएं; जानिए टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ से अबूधाबी के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान सेवा, एयर इंडिया एक्सप्रेस देगा सेवाएं; जानिए टाइमिंग
Thu, 16 Jul 2026 07:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:35 PM IST
सार
Lucknow to Abu Dhabi Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 बृहस्पतिवार को लखनऊ से अबूधाबी के लिए रवाना हुई। इसमें 80 यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी उड़ान बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। जबकि अभी तक इंडिगो की आबूधाबी के लिए उड़ान संचालित होती है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 बृहस्पतिवार को लखनऊ से अबूधाबी के लिए रवाना हुई। इस माैके पर एयरपोर्ट व एयरलाइन अधिकारियों ने केक काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। पहली उड़ान में 80 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक रूप से पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। लखनऊ से आबूधाबी के लिए उड़ान संख्या आईएक्स-901 दोपहर सवा तीन बजे रवाना होकर शाम पाैने छह आबूधाबी पहुंचेगी। वापसी में आबूधाबी से विमान संख्या आईएक्स-902 शाम पाैने सात बजे उड़ान भरकर रात लखनऊ में लैंड करेगा।
विज्ञापन