Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2027: Akash Anand will kick off his election campaign from Ayodhya in the Awadh region.

यूपी चुनाव 2027: अवध में अयोध्या से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे आकाश आनंद, तैयारियों में सबसे आगे बसपा

Wed, 18 Nov 2026 09:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की 20 नवंबर को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। यूपी चुनाव की तैयारियों में बसपा सबसे आगे है। पार्टी ने 100 से अधिक प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2027: Akash Anand will kick off his election campaign from Ayodhya in the Awadh region.
रैली में संबोधित करते राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद। (फाइल फोटो) - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सबसे आगे है। पार्टी की अब तक प्रदेश में कई जनसभाएं हो चुकी हैं और 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बसपा के प्रचार अभियान की कमान राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने संभाल रखी है। उन्होंने अगस्त में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी सभाओं की शुरुआत की थी। इसके तहत हाथरस के सादाबाद और गौतमबुद्धनगर के जेवर में जनसभाएं की थीं। हालांकि, इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय संयोजक पद से हटा दिया गया था, जिससे पार्टी का प्रचार अभियान कुछ समय के लिए थम गया। पार्टी में वापसी और दोबारा राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद उन्होंने फिर से सभाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने बिजनौर के बढ़ापुर, सहारनपुर के नकुड़ और बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। इस दौरान कई सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित किए। पश्चिमी यूपी की सभाओं में उनके निशाने पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी रही। उन्होंने सपा को पीडीए के नारे पर घेरते हुए भाजपा की बी टीम तक करार दिया। साथ ही बहुजन समाज के मतदाताओं से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा और बसपा शासनकाल की कानून-व्यवस्था की याद दिलाई।


अब बसपा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में चुनावी सभाओं की शुरुआत करने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 नवंबर को अयोध्या से होगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया अयोध्या दौरे के बीच बसपा के इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed