सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Female additional director of 'Pierce Company' arrested for embezzling Rs 14 crore in the name of investme

UP: 'पियर्स कंपनी' की महिला एडिशनल डायरेक्टर गिरफ्तार, निवेश के नाम पर 14 करोड़ का किया था गबन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 19 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में 14 करोड़ रुपये के गबन मामले में ईओडब्ल्यू ने पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड की एडिशनल डायेक्टर मंजू दुबे को गिरफ्तार किया। कंपनी पर निवेश के नाम पर रकम दोगुनी-तिगुनी करने का झांसा देकर ठगी का आरोप है। मामले में 13 आरोपी दोषी पाए गए, अन्य की तलाश जारी है।

UP: Female additional director of 'Pierce Company' arrested for embezzling Rs 14 crore in the name of investme
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

करोड़ों के गबन में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी की एडिशनल डायरेक्टर मंजू दुबे उर्फ मंजू उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोपी कानपुर की निवासी है। पियर्स एलायड कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के कई जिलों में कंपनी की शाखाएं खोली थीं। जहां निवेशकों को रकम दो से तीन गुना करने का झांसा देकर करीब 14 करोड़ रुपये का गबन किया गया। 

Trending Videos


जब निवेशकों ने दबाव बनाया था तब कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर बंद कर भाग गए थे। आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज की थी। जो बाद में शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू ट्रांसफर हुई थी।  ईओडब्ल्यू के मुताबिक जांच में सामने आया कि मूलरूप से देवरिया निवासी मंजू दुबे उर्फ मंजू उपाध्याय जो वर्तमान में कानपुर में रहती हैं वह कंपनी में अहम पद पर थी। गबन में उनकी भी भूमिका के सुबूत मिले। उसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने बृहस्पतिवार को राजधानी से ही मंजू को गिरफ्तार किया। मालूम हो ईओडब्ल्यू की विवेचना में 13 आरोपी दोषी पाए गए थे। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed