फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rains lash the entire state, record rainfall in this district; signs of monsoon stagnation from Frid

UP: इस जिले में रिकॉर्ड बरसात के साथ पूरे प्रदेश में पड़ी फुहारें, कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 06 Aug 2026 08:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सात अगस्त से प्रदेश में बारिश के कम होने के संकेत मिले हैं। 

विज्ञापन
UP: Heavy rains lash the entire state, record rainfall in this district; signs of monsoon stagnation from Frid
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक ज्यादातर जिलों में अच्छी मानसूनी बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन हुई वर्षा से गर्मी से राहत मिली और मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और प्रयागराज जैसे कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा गिरने से मौसम सुहाना रहा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में रहेगा। शुक्रवार के लिए इन तीनों जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed