{"_id":"69d6575385cab456b903868e","slug":"up-high-court-refuses-to-look-into-rahul-gandhi-s-dual-citizenship-records-says-we-are-not-going-to-verify-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के रिकॉर्ड देखने से हाईकोर्ट का इनकार, कहा- हम सत्यता नहीं जांचने जा रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के रिकॉर्ड देखने से हाईकोर्ट का इनकार, कहा- हम सत्यता नहीं जांचने जा रहें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Rahul Gandhi citizenship: राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मसले पर हाईकोर्ट ने कहा कि हम उनकी नागरिकता की जांच नहीं करने जा रहे हैं।
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में जज के चेंबर में हुई सुनवाई के दौरान गृह मंत्रालय की ओर से आए रिकॉर्ड का परीक्षण करने से फिलहाल परहेज किया है।
Trending Videos
न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारी रिकॉर्ड के साथ उपस्थित थे, लेकिन कोर्ट इस स्टेज पर राहुल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याची ने 28 जनवरी को लखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया गया था।