फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Home Guard Recruitment: Candidate died after plastic bottle got stuck in his throat, not due to the run

यूपी होमगार्ड भर्ती: दौड़ से नहीं, गले में प्लास्टिक बोतल फंसने से हुई मौत, अभ्यर्थी की मौत मामले में नया मोड़

Mon, 21 Sep 2026 07:59 AM IST
Sharukh Khan सै. सगीर अब्बास रिजवी, अमर उजाला, लखनऊ
सै. सगीर अब्बास रिजवी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 21 Sep 2026 07:59 AM IST
सार

लखनऊ महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के दौरान हुई दौड़ में अभ्यर्थी सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर निवासी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि योगेंद्र की मौत गले में 250 एमएल की प्लास्टिक की पानी की बोतल फंसने से हुई थी। उनके शरीर पर 12 चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment: Candidate died after plastic bottle got stuck in his throat, not due to the run
UP Home Guard Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की दौड़ में सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ के कारण नहीं गले में पानी की छोटी बोतल फंसने से हुई थी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर 12 चोट के निशान भी हैं। उनके भाई कमल किशोर ने शनिवार को महानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भाई का आरोप, मारपीट कर मुंह में ठूंस दी गई थी बोतल
कमल के अनुसार घटना के वक्त पुलिस अधिकारियों ने योगेंद्र की मौत को सामान्य बताया था। फिर 18 सितंबर को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। कमल का आरोप है कि योगेंद्र के साथ मारपीट या जबरदस्ती हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन उनके मुंह में 250 मिली की प्लास्टिक की बोतल ठूंस दी गई, जिससे भाई की मौत हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना के समय मौजूद अभ्यर्थियों व स्टाफ से पूछताछ की मांग की है।

 

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - अंकित कुमार, एसीपी महानगर

UP Home Guard Recruitment: Candidate died after plastic bottle got stuck in his throat, not due to the run
होमगार्ड भर्ती के दाैरान दाैड़ परीक्षा के दाैरान तबीयत बिगड़ने पर शिवम की जान चली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होमगार्ड भर्ती : दौड़ते-दौड़ते मंजिल से पहले थम गईं कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की सांसें
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित दौड़ में मंजिल महज 50 मीटर दूर थी और बेहोश होकर गिरे कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव (27) जिंदगी हार गए। बरेली के शिवम ने 11 राउंड सफलतापूर्वक पूरे कर लिए थे लेकिन 12वें राउंड में लक्ष्य के नजदीक पहुंचते ही सांसें थम गईं। 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। यह घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के कांठ रोड स्थित नौंवी वाहिनी पीएसी के मैदान की शुक्रवार सुबह लगभग सवा आठ बजे की है। 

 

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी निवासी अधिवक्ता विनोद यादव बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं।

 

उनके चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे कंप्यूटर साइंस से बीटेक शिवम यादव ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार की सुबह पांचवीं पाली में नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में दौड़ परीक्षा थी। 

 

बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शिवम अपने पिता विनोद यादव और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ बरेली से रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद आए थे। हिमांशु की अंतिम पाली में दौड़ होनी थी जबकि शिवम की पांचवीं पाली में दौड़ परीक्षा थी। निर्धारित 4800 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए 28 मिनट का समय दिया गया था। 

 

शिवम शुक्रवार सुबह-सुबह 8.16 बजे अपनी दौड़ का 12वां राउंड लगा रहे थे। इसी बीच समय पूरा होने में करीब 50 सेकंड शेष बचा था। शिवम अपनी मंजिल से मात्र 50 मीटर दूर थे। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गए। 

 

मैदान में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed