फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Individual transfers approved for 56 teachers from the state's aided colleges; read the full list.

UP: एडेड महाविद्यालयों के 110 शिक्षकों का एकल तबादला, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के एकल स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। निर्धारित नियमावली के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षकों को नए महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। आदेश के साथ विस्तृत सूची जारी की गई है, जिसमें वर्तमान और नवीन तैनाती स्थल का पूरा विवरण शामिल है।

विज्ञापन
UP: Individual transfers approved for 56 teachers from the state's aided colleges; read the full list.
टीचर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के एकल स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा अनुभाग-3 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय एकल स्थानांतरण नियमावली-2024 के तहत 110 शिक्षकों के स्थानांतरण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित शिक्षकों के आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। आदेश के साथ जारी सूची में विभिन्न विषयों के सहायक एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के वर्तमान महाविद्यालय और नए तैनाती स्थल का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानांतरण सूची में कृषि, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, शिक्षा शास्त्र सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed