सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Inmate burns to death in Pratapgarh jail; three officials suspended for negligence, inquiry ordered.

UP: प्रतापगढ़ जेल में बंदी की जलकर मौत, लापरवाही पर तीन अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश जारी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापगढ़ जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर तीन जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं, जिससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

UP: Inmate burns to death in Pratapgarh jail; three officials suspended for negligence, inquiry ordered.
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

जिला कारागार प्रतापगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की शुरुआती जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई। 

Trending Videos


उन्नाव निवासी दीपक उर्फ राहुल एक नवबर 2025 में जेल में बंद था। उस पर कंधई थाने में छेड़छाड़, धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज था। दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें दीपक चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले में हेड जेल वार्डर चोन्हर कुमार, अखिलेश सिंह और उप कारापाल ध्रुव नारायण श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed