फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kanwariyas blocked Mohan Road in Lucknow demanding the removal of a silver covering; ambulances also got s

UP: लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 19 Aug 2026 12:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

लखनऊ में करीब 3500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर मोहान रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और एंबुलेंस समेत जरूरी वाहन फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
UP: Kanwariyas blocked Mohan Road in Lucknow demanding the removal of a silver covering; ambulances also got s
कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए परियर (बिठूर) गंगाघाट से निकली नंगे पांव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट स्थित मोहान रोड पहुंची। यहां बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मोहान रोड पर भीषण जाम लग गया। कई एंबुलेंस और जरूरी वाहनों के फंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन




कांवड़ियों का कहना है कि वे परियर गंगाघाट से गंगाजल लेकर नंगे पांव पैदल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जा रहे हैं। उनकी मांग है कि जलाभिषेक के समय शिवलिंग पर लगा चांदी का आवरण हटा दिया जाए, जिससे श्रद्धालु प्रत्यक्ष दर्शन करते हुए सीधे शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ा सकें। उन्होंने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से समय रहते इस संबंध में निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन


बैदेही सेना के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, महंत अनमोल द्विवेदी और महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करना है। सूचना पर एसीपी काकोरी शकील अहमद के साथ पारा और काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम होने से मोहान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहनों के फंसने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस यातायात व्यवस्था सामान्य कराने के साथ ही कांवड़ियों से बातचीत कर समाधान निकालने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed