फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Large-scale transfers in the state; responsibilities of 15 IAS officers changed—find out who got what.

यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव; जाने किसे क्या मिला

Sat, 31 Oct 2026 04:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 31 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पांच अधिकारियों का तबादला और दस की जिम्मेदारियों में संशोधन हुआ है। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनुराग श्रीवास्तव कृषि उत्पादन आयुक्त और आलोक कुमार औद्योगिक विकास आयुक्त बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UP Large-scale transfers in the state; responsibilities of 15 IAS officers changed—find out who got what.
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें पांच अफसरों का तबादला किया गया है, जबकि 10 अधिकारियों के विभागों और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और प्रशासनाधिकरण-1 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. एमकेएस सुंदरम को समन्वय का प्रमुख सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार-3 को वित्त और संस्थागत वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय चौहान को यूपीसीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। पंकज यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

योगेश कुमार: पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं।

अमित कुमार सिंह: उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

कृष्ण कुमार: झांसी मंडल के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

चंद्रशेखर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं।

भूपेंद्र एस. चौधरी: उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सचिव नियुक्त किए गए हैं।

देवेंद्र सिंह कुशवाहा: प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।

प्रवीण मिश्रा: अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed