सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major changes made to the Chief Minister's Mass Marriage Scheme, altering the process for purchasing gifts

यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुआ बदलाव, बदली गई उपहार खरीद की प्रक्रिया; चांदी की कीमत बनी वजह

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Marriage Scheme in UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव हुआ है। अब दुल्हन को मिलने वाली बिछिया और पायल की खरीद खुद बेटी ही करेगी। 

UP: Major changes made to the Chief Minister's Mass Marriage Scheme, altering the process for purchasing gifts
यूपी सामूहिक विवाह योजना में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहारों की खरीद प्रक्रिया बदली गई है। अब वधू को पायल और बिछिया खरीदने के लिए चार हजार रुपये सीधे उसके खाते में भेजे जाएंगे। पहले यह खरीद समाज कल्याण विभाग स्वयं करता था। इस योजना में प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च होते हैं। इसमें 60 हजार रुपये वधू के खाते में जाते थे, जो अब 64 हजार रुपये हो जाएंगे। सामग्री खरीद पर 25 हजार रुपये की जगह 21 हजार रुपये खर्च होंगे।


शेष 15 हजार रुपये शादी की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। सोमवार को जारी हुए आदेश में पायल-बिछिया को विभाग की खरीद सूची से हटा दिया गया है। लखनऊ में 1563 शादियों का लक्ष्य है, जिसके लिए अब तक 600 आवेदन आए हैं। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि पात्र कन्याएं ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव की वजह चांदी की बढ़ती कीमतें
सामग्री खरीद नियमों में बदलाव का मुख्य कारण चांदी की बढ़ती कीमतें हैं। पहले उपहारों में करीब 30 ग्राम चांदी की पायल और 10 ग्राम की बिछिया दी जाती थी। इनकी खरीद पर लगभग चार हजार रुपये खर्च होते थे। वर्तमान में चांदी की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। नवीन शासनादेश के अनुसार, जेम पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विवाह संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed