UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी। पुलिस पूछताछ के दौरान कथित गबन की साजिश, आर्थिक लेनदेन, बरामद साक्ष्यों का मिलान और चोरी की रकम के उपयोग से जुड़े तथ्यों की जांच आगे बढ़ाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अदालत ने जेल में बंद तीन आरोपियों-अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर भेजने की अनुमति दे दी है। अयोध्या पुलिस ने सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने, बरामद सबूतों का मिलान करने और कथित गबन की पूरी साजिश का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। जांच एजेंसियां पहले ही कई आरोपियों के पास से नकदी और अन्य सामान बरामद कर चुकी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की रकम का इस्तेमाल किन-किन संपत्तियों की खरीद में किया गया।
गिरफ्तारी के बाद भी बरामदगी का दावा
सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट की ओर से चार और पांच जून के आसपास आरोपियों के ठिकानों से करीब 79 लाख रुपये नकद और चोरी के आभूषण बरामद कराए गए थे। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अतिरिक्त नकदी भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के घर से कुछ जेवर भी मिले थे, जिनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जेवर की खरीद या उपहार आदि के साक्ष्य प्रस्तुत करने पर उन्हें परिजनों को लौटाए जाएंगे, नहीं तो चोरी के जेवर मानकर कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।
बैंक खातों के संचालन की नई व्यवस्था को मिली मंजूरी
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बैंक खातों के संचालन की नई व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई है। अंतरिम व्यवस्था के तहत ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन को महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया। उन्हें दो सहायक नियुक्त करने की अनुमति भी दी गई। अब बैंक खातों का संचालन कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और चंदन राय संयुक्त रूप से करेंगे। अब तक राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र यह व्यवस्था देखते थे।