फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati assigns responsibility to Akash Anand in the Bahujan Samaj Party again, appoints him National Coo

यूपी: मायावती ने आकाश आनंद को फिर बहुजन समाज पार्टी में दी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय संयोजक

Mon, 05 Oct 2026 06:07 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 05 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। कुछ दिन पहले आकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा पार्टी में काम करने की इच्छा जताई थी। मायावती ने उनके अनुरोध और पार्टी नेताओं की राय के बाद उन्हें पुरानी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया।

विज्ञापन
UP: Mayawati assigns responsibility to Akash Anand in the Bahujan Samaj Party again, appoints him National Coo
मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में सक्रिय भूमिका देने का फैसला किया है। उन्होंने आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दिया है। यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए मायावती से दोबारा पार्टी में काम करने का अवसर मांगा था।

विज्ञापन


मायावती ने अपने बयान में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्ष और आदर्श बहुजन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और बहुजन समाज का हित उनके लिए सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए समय-समय पर सख्त फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन

 

 

आकाश के व्यवहार में बदलाव का किया जिक्र

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक रहा है, लेकिन पिछले दिनों कुछ कारणों से संगठन में कई जरूरी बदलाव करने पड़े। उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का भी जिक्र किया।

मायावती के मुताबिक, इसके बाद आकाश आनंद के व्यक्तित्व और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिला। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश की ओर से पार्टी में वापस काम करने की इच्छा जताने वाले पोस्ट का भी उन्होंने उल्लेख किया। आकाश ने अपने पोस्ट में मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताते हुए दोबारा पार्टी के लिए काम करने का अवसर मांगा था।

 

आकाश के छोटे भाई ईशान का भी जिक्र

मायावती ने कहा कि पार्टी के अधिकांश लोगों ने आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करने और उन्हें पहले वाली जिम्मेदारियों के साथ दोबारा काम करने का अवसर देने की बात कही। उन्होंने आकाश के पिता आनंद कुमार और छोटे भाई ईशान आनंद की सहमति का भी उल्लेख किया।

गौरतलब है कि सितंबर में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया था और बाद में उनके छोटे भाई ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया था। अब मायावती ने आकाश आनंद को फिर राष्ट्रीय संयोजक बनाते हुए उम्मीद जताई है कि पार्टी संगठन में आगे काम सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने आकाश आनंद, ईशान आनंद और आनंद कुमार को अपना आशीर्वाद देने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed