सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon to arrive in the state from this date; scorching heat continues; temperature in this district reac

UP: प्रदेश में मानसून की इस तारीख से होगी एंट्री, गर्मी का सितम जारी; इस जिले का तापमान पहुंचा 43.8 डिग्री

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 24 Jun 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में मानसून के 28 जून के आसपास प्रवेश करने की संभावना जताई गई है, जबकि 29 जून से कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो सकती है। तब तक लू और भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। कई जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है और लू का अलर्ट जारी है।

UP: Monsoon to arrive in the state from this date; scorching heat continues; temperature in this district reac
मानसून आने वाला है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़े मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि 29 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले 24 से 28 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश और लू का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।





मंगलवार को हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और भदोही समेत प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं प्रयागराज में 42.8 डिग्री, फतेहपुर में 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.5 डिग्री और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

इन जिलों में है लू की चेतावनी

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed