{"_id":"69dbb425c14955cdab091ebc","slug":"up-news-congress-state-president-appeals-to-officials-to-be-prepared-for-the-assembly-elections-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पदाधिकारियों से अपील- विधानसभा चुनाव के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पदाधिकारियों से अपील- विधानसभा चुनाव के लिए रहें तैयार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने जनता का उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जहां भी जनता के उत्पीड़न की शिकायतें मिले, वहां कांग्रेस कार्यकर्ता तत्काल पहुंचे और उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। वह रविवार के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार रहे। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए-1 की मनमोहन सरकार ने वर्ष 2005 में आम जनमानस को सरकार से जानकारी प्राप्त करने तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक अधिकार के रूप में आरटीआई कानून बनाया गया था। जिसे मोदी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के अधिकार के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फसाया जा रहा है जिससे सरकार का भ्रष्टाचार उजागर ना हो सके। अध्यक्षता आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने की। मौके पर मनीष हिंदवी, अनामिका यादव, अली आसिफ जमा रिजवी, डॉ. आजाद बेग, बृज मौर्या, डॉ0 अमित राय आइद मौजूद रहे।