{"_id":"66b51801db86bf351f003823","slug":"up-news-three-tried-to-self-immolate-in-front-of-up-vidhansabha-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: विधानभवन के सामने तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विधानभवन के सामने तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका
Fri, 09 Aug 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:39 AM IST
सार
यूपी विधानसभा के सामने उन्नाव, हरदोई और जालौन के लोग आत्मदाह के लिए पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानभवन के सामने बृहस्पतिवार को तीन लोग आत्मदाह करने पहुंचे। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिस कर्मियाें ने आनन फानन उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
उन्नाव के पुरवा में रहने वाले अरुण दीक्षित बृहस्पतिवार को विधानभवन के सामने पहुंचे। उन्होंने जैसे ही एक बैग से बोतल निकाली और आत्मदाह का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में उन्हाेंने बताया कि पुलिस से न्याय की उम्मीद खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
हरदोई निवासी एक युवती भी आत्मदाह करने पहुंची थी। आरोप था कि उनसे एक युवक छह माह से छेड़छाड़ कर रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है। सचिवालय चौकी इंचार्ज ने संबंधित थाने की पुलिस से बात की तो पता चला कि मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा जालौन निवासी विवेक कुमार भी आत्मदाह करने पहुंचे थे। उन्हें भी समझाबुझाकर लौटा दिया गया। एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक इस तरह कोई मामला सामने नहीं आया है।