सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Notice issued against BJP MLA who held Water Power Minister hostage, seeking reply within 7 days

UP: जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा गया जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है और सात दिन में जवाब मांगा गया है।

UP: Notice issued against BJP MLA who held Water Power Minister hostage, seeking reply within 7 days
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया बंधक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक बृजभूषण राजपूत से मामले पर सात दिन में जवाब मांगा है।

Trending Videos


बीती 30 जनवरी को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से लौटने पर चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया। इससे पार्टी नेतृत्व के सामने असहज करने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई। अब पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनसे मामले पर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "ब्राह्मणों के अपमान वाली फिल्म पर लगे प्रतिबंध", मायावती ने "घूसखोर पंडित" पर रोक लगाने की मांग की

ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या... सियासत गरमाई


मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रोकने के बाद भाजपा विधायक का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहते हुए सुने जा सकते थे कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। बंधक बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। ये मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता और विकास से जुड़ा मुद्दा है। 

ये है भाजपा विधायक का पूरा बयान
वायरल वीडियो में चरखारी विधायक कह रहे थे कि मैं अपनी बात सड़क पर रख रहा हूं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है। आप सब का आशीर्वाद था, तो मंत्री जी को रोका है। यह जनता की और विकास की बात है। मैं यह बात कमरे में क्यों करूं, सड़क पर क्यों नहीं कर सकता। अगर मैंने सड़क पर अपनी बात रखी तो कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हो रही है। किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग नहीं कर रहे बल्कि केवल क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। ऐसे में मुझे गलत ठहराना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय जो अधिकारी काम नहीं करता था, उसे चूड़ियां पहनवा देते थे। बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वायरल वीडियो में विधायक ने कहा कि यह मेरा विधायक वाला रूप है। विधायक बनने से पहले मैं बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाता था और बाद में भाजपा का सदस्य बना। जब से भाजपा का सदस्य बना हूं, मैं पार्टी के अनुशासन में रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed