सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Over 100,000 applications received for the second phase of RTE, lottery to be held tomorrow; this is how s

यूपी: आरटीई के दूसरे चरण में आए एक लाख से ज्यादा आवेदन, कल निकाली जाएगी लाटरी; ऐसे होगा चयन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Mar 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

How to take admission in RTE: यूपी में आरटीई के माध्यम से होने वाली प्रवेश प्रक्रिया जारी है। नौ मार्च को दूसरे चरण के लिए लाटरी निकाली जाएगी। 

UP: Over 100,000 applications received for the second phase of RTE, lottery to be held tomorrow; this is how s
प्राइवेट स्कूल में फ्री में एडमिशन कैसे कराएं? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में करीब 2.61 लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 96 हजार बच्चों को सीटें आवंटित की गई थीं। वहीं, दूसरे चरण के लिए अब तक 1.02 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को इसकी अंतिम तिथि थी। इस चरण के लिए 9 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों को सीटें मिलेंगी, उन्हें निजी स्कूल 11 मार्च तक प्रवेश देंगे।

Trending Videos


जिलों की बात करें तो सबसे अधिक 5949 आवेदन लखनऊ में आए हैं। इसके बाद आगरा (4509), बुलंदशहर (4502), कानपुर नगर (3617) और बिजनौर (3228) का स्थान है। वहीं, सबसे कम आवेदन श्रावस्ती, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और बलरामपुर में मिले हैं। समग्र शिक्षा के उपनिदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। 27 मार्च को लॉटरी निकलेगी और 29 मार्च तक प्रवेश पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed