सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Posing as 'Karan', Zubair sexually exploited a young woman and pressured her to convert her religion; vict

लव जिहाद: यूपी में करन बन जुबैर ने किया यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; रुपये और जेवर भी हड़प लिए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और रुपये-जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

UP: Posing as 'Karan', Zubair sexually exploited a young woman and pressured her to convert her religion; vict
लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के पारा इलाके में रहने वाली एक युवती ने जुबैर नामक युवक पर धर्म छिपाकर खुद को करन बताने, दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जुबैर ने कारोबार के नाम पर उससे रुपये और जेवर भी हड़प लिए। 



इसके बाद जुबैर व उसके परिजनों ने शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को युवती एक संगठन के साथ पारा थाने पहुंची और जुबैर व उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पहचान आलमबाग के मवैया निवासी जुबैर से हुई थी। आरोप है कि जुबैर ने अपना नाम करन बताया और खुद को हिंदू बताया था। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वह उसे विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में छानबीन करने पर उसे पता चला कि करन का असली नाम जुबैर है और वह मुस्लिम है।

 

बुर्का पहनाया, धर्म बदलने का बनाया दबाव

युवती का आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपी जुबैर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की मां और दोनों बहनों ने उसे डरा-धमकाकर बुर्का पहनाया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन करने पर मदरसे से 12 लाख रुपये दिलाने का लालच भी दिया। इंकार करने पर आरोपी, उसकी मां और भाइयों ने उसके साथ मारपीट की।

आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित

अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जुबैर और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed