फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain and floods impact the state, ten people killed in wall collapse; many rivers remain above danger leve

यूपी: प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर, दीवार गिरने से दस लोगों की मौत; कई नदियां अभी भी खतरे से ऊपर

Wed, 02 Sep 2026 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Sep 2026 11:01 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश और बाढ़ का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में अभी बारिश और बाढ़ का असर बना रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Rain and floods impact the state, ten people killed in wall collapse; many rivers remain above danger leve
यूपी में बारिश-बाढ़ की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रयागराज में बुधवार को गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर, युमना के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति चार घंटे की दर से वृद्धि दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अभी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। वहीं, बारिश से मकान-दीवार ढहने से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


बारिश में दीवार गिरने से मिर्जापुर में 2 महिलाओं की मौत, वाराणसी, प्रतापगढ़ व प्रयागराज में एक-एक मौत हुई है। अमरोहा में दो की मौत हुई है। अवध क्षेत्र में अमेठी व रायबरेली में कच्चे मकान गिरने से दो किसानों और सीतापुर में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच पीएसी और प्रशासन की टीम ने करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। थाना पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम चौरा में मंगलवार को बाढ़ का पानी भरने की सूचना पर पीएसी नैनी, प्रयागराज की बाढ़ राहत टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रभावित लोगों को भोजन और राहत सामग्री देने के साथ मेडिकल जांच भी कराई गई। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 22 जिलों में बाढ़ का असर ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जिले बाढ़ प्रभावित

बाढ़ का असर अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी में है।

फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों के साथ तराई व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी जिलों, तराई और मध्यांचल में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 161 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed