सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: SIT visits Ram Mandir again; temple priests and trust officials to be questioned once more today.

UP: दोबारा राम मंदिर पहुंची SIT, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फिर से होगी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

दान पेटिका से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष जांच दल दोबारा मंदिर पहुंचा है। टीम पुजारियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी। श्रद्धालु निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सभी की नजर रिपोर्ट पर टिकी है ताकि सच्चाई सामने आए और विश्वास बना रहे।

UP: SIT visits Ram Mandir again; temple priests and trust officials to be questioned once more today.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटिका से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार दोपहर करीब 2:50 बजे अयोध्या पहुंची थी। टीम ने पहुंचते ही मामले से जुड़े दस्तावेजों, अभिलेखों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। 





शासन की ओर से एसआईटी को सात दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। वहीं, आज फिर दोबारा एसआइटी टीम राम मंदिर पहुंची है। यहां पर वो मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गठित एसआईटी के अयोध्या पहुंचने के बाद मंदिर परिसर से लेकर संत-महंतों के आश्रमों और श्रद्धालुओं के बीच एक ही चर्चा है कि जांच में क्या सामने आएगा और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी।  हालांकि, पूरे घटनाक्रम के बीच अधिकतर लोगों का मानना है कि यह मामला मंदिर की आस्था का नहीं, बल्कि व्यवस्था की पारदर्शिता का है।
विज्ञापन


राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस जांच को केवल एक वित्तीय अनियमितता की जांच नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करने की प्रक्रिया के रूप में भी देखा जा रहा है। अयोध्या में फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन हर किसी को एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है।  

धर्म सेना प्रमुख ने दी तहरीर, एफआईआर न दर्ज होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

श्रीराम जन्मभूमि परिसर की दानपेटिका में कथित अनियमितता और चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर धर्म सेना प्रमुख एवं पूर्व शिवसेना नेता संतोष दुबे मंगलवार को थाना राम जन्मभूमि पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने चार नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

संतोष दुबे ने कहा कि रामभक्तों के चढ़ावे में अनियमितता की खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुबे ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।



उन्होंने बताया कि विरोध स्वरूप बुधवार को सरयू तट पहुंचकर सरयू नदी को तहरीर अर्पित की जाएगी। उनका कहना है कि रामभक्तों के दान से जुड़े मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

UP: SIT visits Ram Mandir again; temple priests and trust officials to be questioned once more today.
अयोध्या का राम मंदिर विवाद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

श्रद्धालु बोले- दान की पवित्रता बनी रहे

देशभर से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी राम मंदिर की दान पेटिका में अनियमितता मामले को लेकर चर्चा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि दान भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक होता है। ऐसे में दान राशि के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिए। 

लोगों की अपेक्षा है कि जांच के बाद पूरी तस्वीर सामने आए और भविष्य के लिए व्यवस्था और मजबूत बनाई जाए। झांसी के गजेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है। 

फरीदाबाद की श्रद्धालु निकिता ने एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच एजेंसी तथ्यों के आधार पर सत्य को सामने लाएगी। छत्तीसगढ़ से आए महेश ने उम्मीद जताई कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed