Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह
{"_id":"6a30edca5df23941010776d5","slug":"video-video-ayathhaya-ma-garama-ka-chhatata-ka-btha-pahal-ha-thana-sakal-naha-pahaca-bcaca-bthahal-saugdhaka-oura-gathaga-bna-vajaha-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह
गर्मी की छुट्टियों के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन बच्चे नहीं पहुंचे। देवकाली कोरखाना और शाहजहांपुर के स्कूलों में खराब सड़कें और गंदगी फैली हुई है। इस कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
देवकाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोरखाना तक पहुंचने का रास्ता कीचड़ और टूटी सड़क से भरा है। बच्चे स्कूल आ रहे थे लेकिन रास्ते में भरा कीचड़ फसकर गिर रहे है। बच्चे इस रास्ते पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे है।
स्कूल शिक्षिकाओं ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की शिकायत की थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, अंजू गिरी, किरन यादव और गिरजा मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी स्कूल में मौजूद थे।
पुरा शिक्षा क्षेत्र शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी यही स्थिति रही। यहां स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था का अभाव था। हैंडपंप, वाटर कूलर और शौचालयों के पास घास जमी हुई थी। शाहजहांपुर के स्कूल की प्रधानाध्यापिका पहले दिन अनुपस्थित थीं। हिजाब फातिमा और उपासना मिश्रा नामक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
बदहाल सड़कों से बच्चों को खतरा
देवकाली क्षेत्र के कोरखाना प्राथमिक विद्यालय का रास्ता बेहद खराब है। यह रास्ता कीचड़ और टूटी सड़क से भरा हुआ है। अभिभावकों को डर है कि उनके बच्चे स्कूल जाते समय चोटिल हो सकते हैं। शिक्षिकाओं ने अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
स्कूलों में गंदगी और अव्यवस्था
शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी सफाई का बुरा हाल था। स्कूल परिसर में जगह-जगह घास जमी हुई थी। हैंडपंप, वाटर कूलर और शौचालयों के पास भी गंदगी थी। प्रधानाध्यापिका की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।