{"_id":"6a30ec0dc2076db98406c5bc","slug":"video-video-ayathhaya-ma-thharama-sana-paramakha-na-tha-taharara-efaaaiiaara-na-tharaja-hana-para-karata-jana-ka-catavana-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में धर्म सेना प्रमुख ने दी तहरीर, एफआईआर न दर्ज होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में धर्म सेना प्रमुख ने दी तहरीर, एफआईआर न दर्ज होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी
श्रीराम जन्मभूमि परिसर की दानपेटिका में कथित अनियमितता और चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर धर्म सेना प्रमुख एवं पूर्व शिवसेना नेता संतोष दुबे मंगलवार को थाना राम जन्मभूमि पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी।
उन्होंने चार नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संतोष दुबे ने कहा कि रामभक्तों के चढ़ावे में अनियमितता की खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुबे ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
उन्होंने बताया कि विरोध स्वरूप बुधवार को सरयू तट पहुंचकर सरयू नदी को तहरीर अर्पित की जाएगी। उनका कहना है कि रामभक्तों के दान से जुड़े मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।