UP: घर में पानी से भरी बाल्टी में डूबा छह माह का मासूम, तड़प-तड़पकर मौत; खेलते-खेलते गिर गया था
लखनऊ में छह माह के मासूम की घर में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय मां घरेलू काम में व्यस्त थीं। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह माह के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय पिता काम पर जा चुके थे, जबकि मां घर के काम में व्यस्त थीं। बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोंसाईगंज-सुलतानपुर रोड निवासी कुलदीप पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी शिवानी के साथ चरन भट्ठा रोड स्थित सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। कुलदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छह माह का बेटा उनकी पहली संतान था।
मां बाल्टी में देखकर घबराई
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुलदीप काम पर निकल गए। उनके जाने के बाद शिवानी घरेलू काम में लग गईं। इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते तख्त के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद बच्चा नजर नहीं आने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की और बाल्टी में उसे देखकर घबरा गईं।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर गोंसाईगंज पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।