सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP-BJP confront claim of giving 40,000 rupees to women, Pankaj Chaudhary says it's an attempt to mislead t

यूपी: महिलाओं को 40 हजार देने के दावे पर सामने आए सपा-भाजपा, पंकज चौधरी बोले- जनता को गुमराह करने की कोशिश

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Pankaj Chaudhary: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा द्वारा 40 हजार देने की बात पर सवाल उठाए हैं।  

UP: SP-BJP confront claim of giving 40,000 rupees to women, Pankaj Chaudhary says it's an attempt to mislead t
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने की घोषणा को चुनावी छलावा बताते हुए कहा कि सपा सिर्फ वोट के लिए लुभावने वादे करती है, जबकि उसकी हकीकत जनता बखूबी जानती है।

Trending Videos


चौधरी ने कहा कि अब प्रदेश की जनता घोषणाओं से नहीं बल्कि काम से प्रभावित होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को उज्ज्वला, जनधन और आवास जैसी योजनाओं से सीधा लाभ पहुंचाया है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बनाकर माहौल को बदला है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्पलाइन 1090 और फास्ट ट्रैक अदालतों के कारण अपराधों पर लगाम लगी है और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सपा शासन में कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी। महिलाओं में भय का माहौल था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का इतिहास महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर कटघरे में रहा है। ऐसे में चुनाव के समय नई योजनाओं की घोषणा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जिसे प्रदेश की महिलाएं अब समझ चुकी हैं।

क्या कहा था अखिलेश ने 
रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा था कि समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर पुनः समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। महिलाओं को विशेष सम्मान देकर नारी समृद्धि सम्मान योजना में हर साल 40 हजार रुपये देंगे। महिलाओं के लिए पहले की समाजवादी पेंशन योजना फिर चलाई जाएगी। साथ ही 40 हजार रुपये विशेष सम्मान राशि देंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार का नहीं मिलेगा कोई फायदा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी फिर चुनाव जीतेंगी। संघ परिवार के बड़ी संख्या में लोग पश्चिम बंगाल भेजे गए हैं। चुनाव के बाद इन्हें यूपी में उतारने की भाजपा की योजना है, लेकिन यहां हमने भी पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि रूठों को मनाने के लिए भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है, लेकिन इसका कोई लाभ चुनाव में नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed