{"_id":"69bc158ce85ec7a3b3018d8f","slug":"up-teachers-will-unite-to-increase-the-evaluation-rate-of-board-exam-copies-statewide-protest-on-april-6-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने को शिक्षक होंगे एकजुट, 6 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने को शिक्षक होंगे एकजुट, 6 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार
UP teachers: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन इन दिनों हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की दर बढ़ाने के लिए शिक्षक संगठन प्रदर्शन करेंगे।
बोर्ड परीक्षा कॉपियों का हो रहा है मूल्यांकन।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने और शिक्षकों की भर्ती की मांग पर शिक्षक धरना देंगे। इसके लिए शिक्षकों ने प्रदेशव्यापी रणनीति बनाई है। शिक्षक, मूल्यांकन दर बढ़ाने के साथ-साथ राजकीय व एडेड विद्यालयों में शिक्षक के खाली पदों पर भर्ती और कैशलेस निशुल्क चिकित्सा सुविधा को जल्द लागू करने की मांग पर आवाज उठाएंगे।
Trending Videos
अमर उजाला ने कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने और राजधानी के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर लगातार खबर प्रकाशित की। शिक्षकों ने इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी समस्या बताते हुए छह अप्रैल को राजधानी के ईको गार्डन में धरना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत भी कराया गया। संगठन ने अब फैसला लिया है कि समस्या को प्रदेशव्यापी मानते हुए एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एडेड विद्यालयों की राजकीकरण, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा।