सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UP will again set a record of planting 35 crore saplings in a day, CM's call - every student should plant

UP: यूपी फिर बनाएगा एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड, सीएम का आह्वान- हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में वर्ष 2009 से 2016 के बीच जहां 51.48 करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं वर्ष 2017 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 242.13 करोड़ हो गई। इसी अवधि में वन एवं वृक्ष आवरण में 3 लाख 38 हजार एकड़ की एतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

UP: UP will again set a record of planting 35 crore saplings in a day, CM's call - every student should plant
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आह्वान किया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में न्यूनतम पांच सहजन के पौधे लगाए जाएं, जबकि स्कूल-कॉलेजों में हर छात्र कम से कम एक पौधा लगाए। मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


बैठक में बताया गया कि प्रदेश में पिछले वर्षों में पौधरोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2009 से 2016 के बीच जहां 51.48 करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं वर्ष 2017 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 242.13 करोड़ हो गई। इसी अवधि में वन एवं वृक्ष आवरण में 3 लाख 38 हजार एकड़ की एतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। हरित आवरण लगभग 9.96 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कार्बन स्टॉक में वृद्धि के मामले में भी प्रदेश राष्ट्रीय औसत (1.13 प्रतिशत) से आगे है और 2.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हरित क्रांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2030 तक 15 प्रतिशत और 2047 तक 20 प्रतिशत हरित आवरण का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागों को वन विभाग की नर्सरियों से निशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराए जाएं। प्रदेश में 1935 विभागीय नर्सरियां संचालित हैं और 50 करोड़ से अधिक पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिसके लिए 34 नई नर्सरियों की स्थापना भी की गई है। उद्यान, रेशम और निजी क्षेत्र की नर्सरियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है।

2025 में 80 प्रतिशत बचे वन विभाग के लगाए पौधे
मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से पौधरोपण की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि ‘हरीतिमा’ एप, जीआईएस मैपिंग, क्यूआर कोड आधारित ट्रैकिंग और प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (पीएमएस) और नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम (एमएमएस) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पौधरोपण की निगरानी की जा रही है। वर्ष 2025 के विशेष सर्वेक्षण में वन विभाग के लगाए गए पौधों की जीवितता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

30 मई तक सभी विभाग तैयार करें अपनी कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने शहीदों, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों व अन्य महापुरुषों के नाम पर वन-वाटिका स्थापित करने पर जोर दिया। नदियों और हाइवे आदि के किनारे भी पौधे लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष अयोध्या में रामायणकालीन पौधे लगाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि 30 मई तक अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। बैठक के दौरान वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को शेखा झील पक्षी विहार अलीगढ़ के रामसर साइट घोषित किए जाने का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed