{"_id":"6a106392218718db430c2116","slug":"up-urban-local-body-by-elections-names-of-chairpersons-councilors-and-members-announced-new-representative-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नगर निकाय उपचुनाव, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के नाम घोषित; कई जिलों में नए प्रतिनिधियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नगर निकाय उपचुनाव, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के नाम घोषित; कई जिलों में नए प्रतिनिधियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 22 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और वार्ड सदस्यों के विजेताओं के नाम अधिसूचित किए गए। कई जिलों में नए प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें शाहजहांपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, बाराबंकी, गोंडा और मिर्जापुर समेत अन्य जिले शामिल हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में हुए उप चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है । अधिसूचना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों के नामों को अधिसूचित कर दिया गया है ।
शाहजहांपुर की नगर पंचायत कटरा से पूजा कसाना और कुशीनगर की नगर पंचायत फाजिलनगर से सुनीता शाही नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई हैं । इसी तरह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड संख्या 48 से सचिन मिश्रा ने पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की है । इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त पड़े वार्डों में नए सदस्यों (सभासदों) के निर्वाचन पर भी अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घोषित परिणामों के तहत इटावा नगर पालिका परिषद के वार्ड- 40 से शफी अहमद, बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्ड-28 से आफरीदी और गौतमबुद्ध नगर की नगर पंचायत जेवर के वार्ड-12 से पराग विजयी रहे हैं। बाराबंकी की नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड-5 से छेद्दन और नगर पंचायत रामनगर के वार्ड-7 से आशुतोष शुक्ला ने जीत हासिल की।
वहीं, बागपत नगर पालिका परिषद के वार्ड-23 से साजिदा, गोंडा की नगर पालिका परिषद करनैलगंज के वार्ड-16 से अकबाल आलम व वार्ड-25 से साजिद सिद्दीकी और मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के वार्ड- 36 से नितिन केसरवानी सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं ।