सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather is going to change in the state from tomorrow, warning of rain and thunderstorms along with strong

यूपी: प्रदेश में कल से बदलने जा रहा है मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी; अलर्ट जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Mar 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से कई जिलों में बारिश और आंधी चलने का अलर्ट है। 

UP: Weather is going to change in the state from tomorrow, warning of rain and thunderstorms along with strong
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजााला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में फैल जाएगा।

Trending Videos


मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 37.6 और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि बांदा में ही 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई।

बुधवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद, 19 मार्च से मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

तीखी हुई धूप, दो डिग्री चढ़ा दिन का पारा

 राजधानी में मंगलवार को धूप की तपिश तेज हुई और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़त होगी। बृहस्पतिवार से नए विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम में बदलाव के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस बदलाव से पारे में दोबारा तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed