{"_id":"69b59c871b907d6da70eeaee","slug":"up-yogi-government-minister-dinesh-singh-s-brother-duped-of-rs-98-90-lakh-in-the-name-of-land-fir-registered-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह के भाई से जमीन के नाम पर 98.90 लाख की ठगी, तीन पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह के भाई से जमीन के नाम पर 98.90 लाख की ठगी, तीन पर एफआईआर दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Rakesh Pratap Singh: योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई और पूर्व कांग्रेस विधायक राकेश प्रताप सिंह से जमीन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।
यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के भाई के साथ फर्जीवाड़ा।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूपी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश सिंह के छोटे भाई रायबरेली के हरचंदपुर से पूर्व विधायक राकेश सिंह से जमीन के नाम पर 98.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने निगोहां थाने में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
Trending Videos
सुशांत गोल्फ सिटी निवासी पूर्व विधायक हरचंदपुर रायबरेली राकेश सिंह का आरोप है कि एक साल पहले निगोहां के दखिना गांव निवासी आरोपी विकास तिवारी , पूर्व प्रधान अशोक तिवारी और दो अन्य लोगों ने निगोहा टोल प्लाजा के पास जमीन खरीदकर प्लाटिंग कराए जाने की बात बताई थी। आरोपियों ने राकेश सिंह से जमीन खरीदने की बात कही। राकेश सिंह सात बीघा जमीन खरीदने के लिए राजी हो गए। आरोपियों ने दो करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय किया और आधा पैसा पहले और बाकी बचे हुए रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के बताए न्यू लखनऊ इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में 14 नवंबर 2024 को 25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 75 लाख रुपये उन्होंने अलग-अलग तिथियों पर आरोपियों को नकद दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री के पेपर जब तैयार कराए तो पता चला फर्जीवाड़ा
एक करोड़ रुपये देने के बाद राकेश सिंह ने जब आरोपियों से जमीन की रजिस्ट्री की बात कही तो उन लोगों ने राकेश सिंह से रजिस्ट्री के पेपर तैयार कराने के लिए कहा। राकेश सिंह ने जब आरोपियों के दिए गए जमीन के पेपर दिए तो पता चला कि जमीन के कागजात फर्जी हैं। राकेश सिंह ने जब आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो उन लोगों ने अपनी गलती मानते हुए जल्द रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने 24500 रुपये की ईंट और 85 हजार रुपये राकेश सिंह के मकान निर्माण के दौरान दिए। बाकी बचे हुए 98.90 लाख रुपये आरोपियों ने राकेश सिंह कोे वापस नहीं किए। राकेश सिंह का यह भी आरोप है कि आरोपी इसी तरह फर्जी पेपर के बल पर जमीन बेचने के नाम पर कई लोगों सेे ठगी कर चुके हैं। एसओ निगोहां अनुज चौधरी ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।